फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसवा में मिला डेंगू का मरीज, स्वास्थ्य टीम ने बनाई स्लाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। विकास खंड के बिलारीमऊ गांव में डेंगू का मरीज मिला है। जानकारी पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में छह मरीजों के खून के सैंपल लिए हैं। मलेरिया की जांच के लिए 28 के सैंपल लेकर स्लाइडें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

बिलारीमऊ गांव का रहने वाला रितेश को डेंगू हुआ है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। लक्षण मिलने पर एक सप्ताह पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्लाइड बनाई थी। बुधवार को हसवा पीएचसी से डॉ. शाबान, डॉ. विजय शंकर यादव, लैब टेक्नीशियन कुशलपाल सिंह, मो. रिजवान गांव पहुंचे। 50 घरों का भ्रमण किया। लोगों को डेंगू से बचाव के तरीके बताए। डॉ. शाबान ने
बताया कि नाली में पानी जमा न होने दें। डेंगू से बचने के लिए फुल आस्तीन के कपड़े पहनें। इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने डेंगू जांच के लिए छह के रक्त के नमूने लिए। साथ ही 28 के रक्त के नमूने लेकर मलेरिया जांच के लिए स्लाइड बनाईं। मरीजों को दवा दी गई। डॉ. शाबान ने बताया कि डेंगू के मरीज की हालत में सुधार है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि स्थित नियंत्रण में है। टीम भेजकर एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया गया है। लोगों का ब्लड टेस्ट कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें