फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या में छोटा भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नलकूप में सो रहे किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी उसके छोटे भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा है।
विज्ञापन

असोथर थानाक्षेत्र के सातों सुल्तानपुर गांव निवासी छोटेलाल यादव (70) फसल की रखवाली के लिए 12 नवंबर की रात नलकूप में सो रहा था। किसान का 13 नवंबर की सुबह चारपाई में खून से लथपथ शव मिला था। पुलिस ने मामले में मृतक के छोटे भाई गुलाब यादव को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुलाब ने कबूला कि वह पांच भाई थे। एक भाई की मौत हो गई थी और दूसरा भाई साधु हो गया है। वह दोनों के हिस्से की खेत की देखभाल करता था। गुलाब से मृतक छोटेलाल ने खेत हथिया लिए थे। जिससे संपत्ति के बंटवारे के लिए विवाद चल रहा था।
मृतक ने नौ नवंबर को गुलाब के खेत से पानी निकासी के लिए नाली बना ली। इस बात को लेकर भी विवाद हुआ था। मृतक ने गुलाब को गाली-गलौज कर भगा दिया था। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि आरोपी गुलाब मृतक से संपत्ति विवाद के चलते परेशान हो चुका था। तभी उसने 12 नवंबर की रात लाठी से हमला कर बड़े भाई की हत्या की है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक हत्यारोपी गुलाब घटना की रात मृतक के खेत से कुछ दूर स्थित प्रधान की दावत में शामिल होने के लिए गया था। दावत के बाद ग्रामीणों के सामने ही घर चला गया था। घर जाने के बाद उसने छोटेलाल से बदला लेने का सही मौका माना। दावत में तमाम लोग थे। जिससे उस पर किसी को शक नहीं होगा। तभी गुलाब दोबारा रात को छोटेलाल के नलकूप पहुंचा। छोटेलाल के बगल वाले खेत में भुर्री पासवान अपने खेत की रखवाली को सो रहा था। गुलाब ने भुर्री की चारपाई के पास रखी लाठी उठाई और सो रहे बड़े भाई पर लाठी से कई प्रहार किए। छोटेलाल की चीख सुनाई देने पर भुर्री की नींद खुली थी। भुर्री दहशत में आ गया था। वह चुप रहा, हालांकि पुलिस की पूछताछ में भुर्री ने राज उगल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें