फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर गए नगर पालिका कर्मी

विज्ञापन
नगर पालिका गेट पर बैठे सफाई कर्मी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। निकाय लिपिक मो. आकिब के साथ मारपीट के मामले में स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को ज्ञापन देकर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर में कूड़ा नहीं उठाया गया। कर्मचारी नगर पालिका गेट पर दिनभर बैठे रहे। कार्यालय तय समय पर खुला, तो लेकिन कर्मचारी बाहर खुले मैदान में बैठे रहे। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राजू ने बताया कि पुलिस की पिटाई से लिपिक राजू की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका उसका कानपुर में इलाज चल रहा है। मांग करते हुए बताया कि जबतक आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। ज्ञापन में संगठन अध्यक्ष राजू और मंत्री नफीस अहमद ने हस्ताक्षर बनाए हैं।
फतेहपुर। नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि व सभासद हाजी रजा के पक्ष में सभासद आ गए हैं। मंगलवार को सभासदों ने कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देकर फर्जी धाराएं हटाकर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जुनैद उर्फ जुन्ना का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। विवाद शांत कराने के लिए सभासद साथी हाजी रजा और राहत पहुंचे थे। दोनों का मारपीट से कोई मतलब नहीं है। स्थानीय विधायक ने जानबूझकर मामले को तूल देकर गलत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गलत धाराएं हटाते हुए सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर सभासद विनय तिवारी, शादाब अहमद, वकील राइन, अरुण यादव, भोले नवाब, नूरुल हुदा, भानू पटेल, रामसिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें