फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकफुट पर आए स्वास्थ्य विभाग के लिपिक, काम संभाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रशासन के कड़े रुख के कारण यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन को नौवें दिन बैकफुट पर आना पड़ा। मंगलवार को लखनऊ से लौटने के बाद स्वास्थ्य विभाग के सभी लिपिक काम पर लौट आए। विभाग ने एक भी लिपिक का तबादला नहीं रोका है। ऐसे में स्थानांतरित लिपिकों ने कार्यभार सौंपने के लिए अभिलेख तैयार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग में कुल 35 लिपिकों की नियुक्ति है। इनमें से 25 का गैर मंडलों के लिए तबादला हुआ है। तबादले के विरोध में कर्मचारी 19 जुलाई से हड़ताल पर चले गए थे। 25 तक सीएमओ कार्यालय में सभी लिपिकों ने धरना दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
26 को लिपिकों ने निदेशालय का घेराव किया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अड़ियल रवैया अख्तियार रखा। ऐसे में लखनऊ से लौटने के बाद हड़ताल करने वाले सभी लिपिक काम पर लौट आए हैं। मंगलवार को सभी लिपिक कार्यभार सौंपने के लिए अभिलेखीय तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री शैलेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रमुख सचिव से वार्ता में निर्णय लिया गया है। काफी दूर के मंडलों में स्थानांतरित लिपिकों का जल्द ही पड़ोसी मंडलों में स्थानांतरण कर दिया जाएगा। फिलहाल नए स्थान पर जाकर कार्यभार ग्रहण करना होगा। जिले की तीन महिला लिपिकों के स्थानांतरण में संशोधन कर रायबरेली कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें