फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरीवालों को बंधक बनाकर पीटा, लूटपाट आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मामूली विवाद में तीन फेरीवालों को बंधक बनाकर पीटा। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित पक्ष ने लूटपाट का आरोप लगाया है। घायलों का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के विनोबा नगर निवासी जसवंत सिंह गिहार ने बताया कि पारिवारिक भाई शनिकेस, मुलायम सिंह, सचिन कपड़े की फेरी करने 24 जुलाई को निकले थे। त्रिलोकीपुर के पास शाम करीब चार बजे हफीज, वकील, शब्बीर, कल्लू मिले। इलाके में फेरी से मना किया। विरोध करने पर गाली गलौज की। चारों आरोपी तीनों को पकड़कर अस्ती ले गए। जहां आरोपियों ने सहयोगी जफर, आमिर, इदरीश, मंगू, लंबू के साथ मिलकर तीनों को बंधक बना लिया और मारपीट की।
शनिकेश ने आरोपियों से किसी तरह बचकर फोन मिलाया। वह लोग मौके पर पहुंचे। बीच-बचाव करने लगे। उनके सामने भी तीनों को पीटा। उनकी आंखों और शरीर में गंभीर चोट आईं। आरोपियों ने चादर भी छीन ली। पुलिस ने हफीज, वकील शब्बीर, कल्लू, जफर, मंगू, लंबू, आमिर, इदरीश के खिलाफ दलित एक्ट के तहत बंधक बनाकर मारपीट, बलवा की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें