हदसा स्थल पर खड़ा ट्रैक्टर व लगी भीड़। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। हैंडपंप पर नहाने के बाद घर जा रही एक बच्ची की ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट आने से मौत हो गई। घरवाले उसे लेकर खागा अस्पताल आए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पिता की सूचना पर पुलिस ने गढ़ा प्रधान का ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
किशनपुर थानाक्षेत्र के संगोलीपुर मड़ैयन निवासी राजकुमार की पुत्री पिंकी (6) हैंडपंप पर नहाकर दोपहर में लौट रही थी, तभी रास्ते में गढ़ा प्रधान निर्मल निषाद के ट्रैक्टर को चालक बैक कर रहा था। ट्राली की चपेट में आने से पिंकी मौके पर ही गिर गई। हादसे की खबर पर परिजन वहां पहुंचे और पिंकी को हरदो अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत बताया। पिंकी, चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।