फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाट पर तीन दोस्त नहाते समय डूबे, एक लापता

विज्ञापन
कोतला घाट में युवक के डूबने के बाद मौजूद भीड़ व पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
छिवलहा (फतेहपुर)। गंगा नहाने के लिए कोतला घाट पहुंचे तीन दोस्त गहराई में जाकर डूब गए, स्थानीय लोग ने शोर सुन कर दो युवकों को बचा लिया, जबकि तीसरा गहराई में डूब गया।
विज्ञापन

लोगों ने उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जाल डालकर खोजबीन शुरू कराई गई है।
इधर घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा गया। देर शाम लापता युवक का शव गोताखोरों ने पानी से ढूंढ निकाला।
हथगाम थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर मजरे सराय साबा गांव निवासी अतुल (18) अपने दोस्त रवि कुमार (19) व मिर्जापुर करमोन निवासी अरविंद (20) के साथ रविवार दोपहर गंगा नहाने के लिए कोतला गांव गया था।
दोपहर करीब एक बजे गंगा में नहाते समय अचानक तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। तीनों ने शोर मचाया तो घाट किनारे मौजूद स्थानीय लोग नदी में कूद पड़े और डूब रहे रवि और अरविंद को खींचकर बाहर ले आए।
विज्ञापन

जबकि अतुल पानी में डूब गया। दोनों युवकों को बचाने के बाद लोगों ने अतुल की खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। यह खबर अतुल के घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
सूचना पर छिवलहा चौकी इंचार्ज कालिका प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों को बुलाकर नदी में जाल डलवा कर युवक की खोजबीन कराई, देर शाम करीब पांच बजे गोताखोरों ने उसका शव पानी से ढूंढ निकाला।
बताया गया कि तीनों दोस्त पैदल ही गंगा नहाने के लिए आए थे। मृतक युवक अतुल के पिता मजदूरी करते है।

गंगा में डूबे युवक अतुल की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

गंगा में डूबने से बचा अरविंद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें