फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक समेत तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग स्थित फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि एजेंट अखिलेश त्रिपाठी के माध्यम से चोला मंडलम फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक ललित त्रिपाठी से ट्रक खरीदने के लिए कर्ज लिया था। पिता शिवनारायण ने जमीन की गारंटी लगाई थी। किस्तों का समय से भुगतान किया जाता रहा। करीब ढाई लाख रुपये बाकी थे। नौ सितंबर 2020 को शाखा प्रबंधक ललित त्रिपाठी से एकमुश्त किस्त लेकर एनओसी का प्रस्ताव रखा, लेकिन प्रबंधक इसके लिए तैयार नहीं हुए। उसे शक हुआ तो कागजों की छानबीन की। इस पर शाखा प्रबंधक ललित त्रिपाठी और एजेंट अखिलेश त्रिपाठी की धोखाधड़ी का पता लगा। बताया कि उसने कर्ज ट्रक नंबर यूपी-71 टी 0933 के लिए लिया था, जबकि दस्तावेजों में कर्ज ट्रक नंबर यूपी-71 टी 3109 का दिखा रहा है।
यह ट्रक मलवां के दावतपुर निवासी आशीष शंकर के नाम एआरटीओ कार्यालय में दर्ज है। उस ट्रक से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उस ट्रक के बकाये 13 लाख 80 हजार रुपये की प्रबंधक ने 10 सितंबर 2020 को पत्र जारी कर उससे मांग की। पांच जुलाई 2021 को कुर्की का नोटिस शाखा प्रबंधक ने जारी किया। वह 18 जुलाई 2021 को कार्यालय पहुंचा। प्रबंधक से कार्रवाई का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इतना ही नहीं उसके ट्रक को जब्त कर वसूली की धमकी दी। इस मामले की पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि शाखा प्रबंधक ललित त्रिपाठी, एजेंट अखिलेश त्रिपाठी और आशीष शंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें