फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायस्थ मंच ट्रस्ट गरीबों को10 रुपये थाली मुहैया कराएगा भोजन

विज्ञापन
सीपीएस में मनोनयन पत्र दिखाते नये कार्यकारिणी के पदाधिकारी - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। कायस्थ मंच ट्रस्ट उत्तर प्रदेश ने जिला इकाई का गठन किया है। रविवार को चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल चित्रांशनगर में नववर्ष मिलन समारोह में नई कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई गई।
विज्ञापन

समारोह में फरवरी से कायस्थ समाज ने 10 रुपये प्रति थाली की दर से गरीबों को खाना खिलाने का निर्णय लिया। इस दौरान समाजसेवा से जुड़े उत्कृष्ट लोगों को प्रतीक चिन्ह और अंग वस्त्र भेंटकर सम्मान किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, कालीशंकर श्रीवास्तव, जयबिहारी श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त की आरती व दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्ष कायस्थ मंच ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. संदीप सक्सेना और सभी अतिथियों का माल्यार्पण और बैच लगाकर स्वागत किया। स्कूल के छात्र और छात्रा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
इसके बाद कक्षा छह के छात्र ओम ने मिशन शक्ति पर गीत प्रस्तुत किया। कायस्थ मंच ट्रस्ट के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव ने कार्यकारिणी के नामों की घोषण की और प्रस्ताव रखे, जिसमें गरीबों को 10 रुपये प्रति थाली के हिसाब से खाना खिलाने, समाज के बडे़ कार्यक्रमों में सभी संगठनों की सहभागिता करने का प्रस्ताव रखा, जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया।
मुख्य संगठन की जिला कार्यकारिणी
संरक्षक सुशील कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष कौशल कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, अनुराग चंद्र श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, महामंत्री दिलीप श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री सुरेश श्रीवास्तव, डॉ. विकास, अभिषेक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार और आडीटर की जिम्मेदारी सुरेश श्रीवास्तव को सौंपी गई है।
युवा संगठन की जिला इकाई
संरक्षक रत्नेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रजत श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, महामंत्री प्रीतेश श्रीवास्तव, संयुक्तमंत्री ऋतुराज निगम, शरद श्रीवास्तव, रीतेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सचिन श्रीवास्तव और आडीटर की जिम्मेदारी आकाश श्रीवास्तव को सौंपी गई है।
जिला महिला संगठन
संरक्षक पद्मिनी श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भावना श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव, महामंत्री वर्षा श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री रश्मी श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें