फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, आठ जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (फतेहपुर)। अर्जुनपुर गढ़ा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आठ लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

अर्जुनपुर गढ़ा निवासी देवचरण रविवार को बाइक से चंदापुर जा रहे थे। रास्ते में संगम उर्फ सोनू गुप्ता बाइक पिकअप से पहुंचे और बाइक को ओवरटेक कर दिया। पिकअप को रास्ता देने के चक्कर में देवचरण की गाड़ी नाली में चली गई। यह देख उन्होंने पिकअप चालक को टोक दिया। आरोप है कि पिकअप चालक ने गाड़ी से उतरकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
देखते ही देखते दोनों पक्ष से लोग आ गए और मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष के देवचरण, पंकज, रवि तिवारी अजय मिश्रा और दूसरे पक्ष के पवन, राकेश, संगम व मोनू जख्मी हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष भगवान बक्श ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें