फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
अरबाज उर्फ रियाज अली की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
हुसैनगंज। बकरी चराने जंगल गए युवक ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महोई गांव निवासी अरबाज उर्फ रियाज अली (18) शनिवार दोपहर बकरी चराने के लिए घर से जंगल गया था। ग्रामीणों ने उसका शव जंगल में नीम के पेड़ पर नायलॉन की रस्सी से लटकता देखा।
उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मृतक के मामा जुल्फिकार ने बताया कि भांजे की तबीयत ठीक नहीं रहती थी। उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था। मृतक का एक बड़ा भाई फिरोज अली है।
विज्ञापन

मृतक की मां को लेकर पिता मेराज कानपुर दवा लेने गए थे। वह शाम को गांव पहुंचे। बेटे का शव देखकर मां-बाप बदहवास हो गए। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। युवक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें