फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने ई रिक्शा सवार महिला की लूटी चेन

विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद बाइक सवार लुटेरों का फुटेज। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज इलाके में बाइक सवार लुटेरों ने शुक्रवार शाम ई-रिक्शा सवार महिला के गले से चेन लूट ली। आरोपी कैमरे में कैद हुए हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने चौकी पुलिस पर शिथिलता का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
कानपुर के नौबस्ता निवासी रामप्यारी शहर के पक्का तालाब इलाके में अपने रिश्तेदार के घर एक शादी में शामिल होने आई थी। शुक्रवार शाम वह कुछ महिलाओं के साथ देवी पूजन के बाद ई-रिक्शा से शीतला मंदिर से लौट रही थी।
विज्ञापन

शीतला मंदिर पक्का तालाब रोड पर अपाचे सवार रामप्यारी के गले से सोने की चेन लूटकर भाग निकले। रामप्यारी ने बताया कि करीब चेन 50 हजार कीमत की थी। घटना के बाद 112 नंबर पर सूचना दी गई।
चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह मौके पर जांच करने पहुंचे। पुलिस की जांच में एक जगह पर लगे कैमरे में लुटेरे कैद हुए हैं। लुटेरों में चालक हेलमेट लगाए है। जबकि दूसरा नकाबपोश है।
इलाके के लोग भी घटना पर इकट्ठा हो गए। चौकी इंचार्ज पर लोगों ने शिथिलता का आरोप लगाया। चौकी क्षेत्र के चौक बाजार में पांच दुकानों में चोरी और अष्टधातु की मूर्तियां चोरी होने की वारदात हो चुकी हैं। जिसके बाद भी अपराध पर अंकुश पुलिस नहीं लगा पा रही है। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि चेन लूट की घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें