अनुदीप उर्फ दरोगा की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के मवईधाम निवासी अनुदीप उर्फ दरोगा (19) ने सोमवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
पिता रामकरन ने बताया कि छह बेटों में अनुदीप चौथे नंबर का था। वह पांच हजार रुपये की मांग रहा था। रुपये नहीं होने के कारण उन्होंने मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर वह चला गया था।
ग्रामीणों ने गांव किनारे रात को पेड़ पर रस्सी के फंदे पर शव लटकता देखकर उन्हें सूचना दी। बेटा धंधे में नुकसान की वजह से तनाव में रहता था। उसे पहले किराये में चलाने के लिए स्कार्पियो खरीदकर दी थी।
गाड़ी का एक्सीडेंट होने से नुकसान हो गया। इसके बाद ई रिक्शा चलवाता था। वह भी काम बंद हो गया। तनाव के चलते ही आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।