फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाईदार के अकेले हत्या करने के कबूलनामे से उलझी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के गणेश मोदनवाल हत्याकांड को अकेले अंजाम देने की बात बटाईदार ने कबूल की है। यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। मृतक और आरोपी की उम्र लगभग समान है, लेकिन कद काठी में आरोपी काफी छोटा है।
विज्ञापन

शाहपुर गांव के गणेेश मोदनवाल हत्याकांड में हत्यारोपी बटाईदार प्यारेलाल ने पुलिस को अकेले हत्या करने की जानकारी दी है। पुलिस करीब 48 घंटे से बटाईदार से पूछताछ कर रही है।
बटाईदार ने अपने साथ किसी दूसरे साथी के होने से इंकार किया है। पुलिस आरोपी की कद काठी से अकेले गणेश की हत्या करना नामुमकिन मान रही है। चकरोड से करीब 20 फिट दूर खेत में शव मिला था।
विज्ञापन

जहां घसीटकर ले जाने के बाद हत्या करना माना जा रहा है। पुलिस और भी लोगों का घटना में शामिल होना मान रही है। पुलिस को लग रहा है कि वह हत्या में शामिल अन्य लोगों को बचाने का प्रयास कर रहा है।
फिलहाल पुलिस के पास प्यारेलाल के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि मामले का जल्द ही पर्दाफाश होगा।
अंतिम संस्कार को शव रोका
खेत मालिक हत्याकांड में नामजद के अलावा अज्ञात में शामिल आरोपियों को परिजनों ने पकड़ने की पुलिस से मांग की। परिजनों ने शव का सोमवार शाम अंतिम संस्कार नहीं किया। बेटे भैया लाल ने आरोप लगाया कि पुलिस सख्ती से पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ नहीं कर रही है।
पिता की हत्या में प्यारेलाल और उसका बेटा धर्मेंद्र, राकेश के अलावा भी कुछ और साजिशकर्ता हैं। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने सुबह हत्या का सही खुलासा किए जाने का परिवार का आश्वासन दिया है।
समझा कर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए उन्हें राजी किया। राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह भी परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें