फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
करंट लगने से मौत का घटनास्थल। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
थरियांव। ट्रांसफार्मर के सपोर्ट वायर में आ रहे करंट की चपेट में आने से सोमवार को एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे की जानकारी से उसका परिवार बेहाल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह परिवार का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ख्वाजीपुर सेमरइया गांव निवासी अशोक कुमार लोधी (35) सोमवार सुबह गांव के बाहर स्थित नलकूप में लकड़ी लेने गया था। नलकूप के पास लगे ट्रांसफार्मर के सपोर्ट वायर में करंट आ रहा था।
ट्रांसफार्मर के पास से लकड़ियां उठाते समय वायर छू जाने से करंट की चपेट में वह आ गया। हादसा देखकर ग्रामीण पहुंचे। किसी तरह से उसे बचाया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर नर्सिंग होम पहुंचे।
विज्ञापन

जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर पाकर मां सुमित्रा देवी और पत्नी आशा देवी बदहवास हो गईं। वह अपने पीछे दो बेटियां दीपमाला, नेहा और दो बेटों मोहित व रोहित को छोड़ गया है।
वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। इकलौती संतान होने के कारण पूरा परिवार उसी पर निर्भर था। मृतक के पिता शिवबालक लोधी ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा गया है।

मृतक अशोक कुमार की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें