फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से फेंकी गई महिला चार माह की गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डलमऊ पुल से गंगा में फेंकी गई महिला ने चार माह की गर्भवती होने का दावा किया है। मामले की जांच सीओ सिटी ने शुरू की है। पुलिस महिला का मेडिकल परीक्षण कराएगी।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की महिला को छह माह पहले गांव का पवन दीक्षित प्रेम प्रसंग के चलते गुजरात के सूरत ले गया था। एक पखवारे पहले महिला प्रेमी के साथ वापस लौटी थी।
महिला का आरोप है कि 31 अक्तूबर की रात पवन और उसका साथी प्रदीप दिवाकर बाइक से उसे लेकर गए थे। इन लोगों ने उसे डलमऊ पुल से गंगा में फेंक दिया था।
महिला ने जांच के दौरान पुलिस को बताया कि वह चार माह की गर्भवती है। वह पवन के शारीरिक शोषण से गर्भवती हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

हालांकि पांच दिन बाद भी आरोपियों का सुराग पुलिस नहीं लगा सकी है। सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया कि महिला के गर्भवती होने का पता लगा है। मेडिकल रिपोर्ट से स्थित साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें