फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम में पांच माह की गर्भवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। कस्बे के एक नर्सिंग होम में शनिवार की रात महिला की गर्भपात के बाद मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा किया। किसी तरह से नर्सिंग होम संचालक ने मामले में समझौता किया। इसके बाद परिजन शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन

कानपुर नगर के साढ़ थाना क्षेत्र के बिरहर चौकी के पास स्थित एक ईंट भट्ठे में 40 वर्षीय महिला मजदूरी करती थी। वह पांच माह की गर्भवती थी। शनिवार शाम उसके पेट में अचानक दर्द हुआ।
उसकी हालत बिगड़ती देखकर परिजन उसे इलाज के लिए जहानाबाद के एक नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई है।
विज्ञापन

उसका गर्भपात कराना होगा। डॉक्टर ने महिला का गर्भपात किया। जिसमें अधिक रक्तश्राव होने लगा। महिला की हालत बिगड़ने पर इंजेक्शन लगाकर उसकी हालत संभालने की कोशिश डॉक्टर ने की लेकिन हालत में सुधार नहीं आया।
उसे खून की उल्टियां चालू हो गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। मामला तूल पकड़ता देखकर संचालक के साथियों ने इलाज खर्च की रकम परिजनों को लौटाई।
विज्ञापन

जिसके बाद मामले में समझौता हुआ। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया कि मामले की उनके पास शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें