रोशनी देवी की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बहुआ। तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से घायल छात्रा की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
ललौली थानाक्षेत्र के बेनू गांव निवासी भोला पासवान की पुत्री रोशनी (14) बहुआ कस्बा स्थित रानी लक्ष्मी बाई बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी।
वह साइकिल से 22 नवंबर को कॉलेज जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार ने टक्कर मारी थी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी।
जिला अस्पताल से डाक्टर ने उसे कानपुर रेफर किया था। जहां छात्रा ने इलाज के दौरान शनिवार रात मौत हो गई। छात्रा की मौत से उसकी मां सुमन देवी का हाल बेहाल हो गया।
छात्रा के भाइयों विपिन, अमित, सुशील और बहन प्रीती देवी में सबसे छोटी थी। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।