फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वसूली का आरोप लगा बिजली टीम को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। थाना क्षेत्र के टीकर गांव में शनिवार शाम ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम को घेर लिया। लाइनमैन से हाथापाई की। इसके बाद जेई और ग्रामीण थाने पहुंचे। जहां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले को शांत कराया है।
विज्ञापन

असोथर उपकेंद्र के एसएसओ अखंड प्रताप और लाइनमैन राकेश कुमार टीकर गांव में बिजली बिल बकाया वसूली करने पहुंचे थे। गांव के केशव मौर्या, क्षत्रपाल सिंह, अर्जुन, रामू पाल ने आरोप लगाया कि बिजली मीटर घर के बाहर लगा है।
इसके बाद भी घरों के अंदर घुसकर कर्मचारी बिजली उपकरणों को चेक करने लगे। इस दौरान पड़ोसी हैदरमऊ के बृहस्पति सिंह पहुंचे। उन्होंने टीम को मीटर चेक करने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने टीम से सवाल किया कि एक साल में बिल तीन लाख 25 हजार रुपये कैसे पहुंच गया। इस पर दोनों पक्षों में वाद विवाद होने लगा। जिसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। थाने में जेई राकेश यादव पहुंचे।
जेई ने ग्रामीणों के खिलाफ लाइनमैन से मारपीट की तहरीर दी। ग्रामीणों ने तहरीर गलत होने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें