फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थरियांव, असोथर में 72 घंटे से दो फीडर बंद, 75 गांव प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। तीन दिन से हो रही बारिश ने शहर से लेकर गांव तक की बिजली सप्लाई को धड़ाम कर दिया। बारिश के कारण बार-बार फाल्ट हो रहे हैं। इस कारण शहरी क्षेत्र में आठ से 10 घंटे की बिजली कटौती हो रही है।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो थरियांव उपकेंद्र के मंडासरांय और असोथर के नरैनी फीडर 72 घंटे से ठप है। इस कारण करीब 75 गांव अंधेरे में हैं।
आबूनगर उपकेंद्र के आवास विकास फीडर की दोपहर बाद चार बजे तक बिजली गुल रही। ट्रांसफार्मर में कमी आने के कारण से सुबह आठ बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। इससे करीब दो हजार की आबादी प्रभावित रही।
वहीं पटेल नगर मोहल्ले की बिजली बार-बार ट्रिपिंग करती रही। बेरुईहार उपकेंद्र से जुड़े मसवानी, कटरा अब्दुल गनी, पीरनपुर की सात घंटे बिजली बंद रही। वहीं थरियांव उपकेंद्र के मंडासरांय फीडर की बिजली गुरुवार से बंद है।
विज्ञापन

उपकेंद्र के लाइनमैन फाल्ट नहीं ढूंढ सके। इससे मलांव, खरसोला, शिवपुर, आलमपुर, सेमरइया, घूरी, सेमरा, सुकुई समेत 45 घरों की बिजली सप्लाई बंद है। इसी प्रकार असोथर उपकेंद्र के नरैनी फीडर की बिजली दो दिन से बंद है। सातो, धरमपुर, पुरबुजुर्ग, मनावां समेत करीब 30 गांवों की बिजली सप्लाई बंद है। लाइनमैन फाल्ट नहीं ढूंढ सके।
बारिश के कारण हाईटेंशन लाइन व ट्रांसफार्मरों में फाल्ट अधिक हो रहे हैं। शहरी क्षेत्र का फाल्ट तो तुरंत सही हो रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के लाइनों की दूरी अधिक होने के कारण से फाल्ट ढूंढने में दिक्कत हो रही है। इस कारण से फाल्ट सही करने में देर लगता है। सभी उपकेंद्र के लाइनमैनों व जेई को फाल्ट सही कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। - राकेश पांडेय, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें