फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग दिवस पर नहीं दी गईं लाभार्थियों को ट्राई साइकिलें

विज्ञापन
खजुहा ब्लाक परिसर में रखीं ट्राई साइकिलें। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खजुहा। दिव्यांग दिवस पर लाभार्थियों को दी जाने वाली ट्राई साइकिलें ब्लाक परिसर की शोभा बढ़ा रही है। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की अनदेखी से समय पर इनका वितरण नहीं हो सका।
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं को अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। शासन स्तर से लाभार्थियों को दी जाने वाली ट्राई साइकिलों को जिला मुख्यालय से ब्लाक मुख्यालय तक तो पहुंचा दिया गया, लेकिन तीन दिसंबर को दिव्यांग दिवस पर लाभार्थियों को यह मुहैया नहीं कराई जा सकी।
ब्लाक क्षेत्र की 74 ग्राम पंचायतों में 50 दिव्यांग लाभार्थी चयनित किए गए थे, जिन्हें विश्व दिव्यांग दिवस यानि तीन दिसंबर को ट्राई साइकिलें दी जानी थी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी ने ब्लॉक प्रशासन को 50 दिव्यांगों के लिए ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई थी, लेकिन जिन ब्लाक के अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
उनकी लापरवाही से ट्राई साइकिलों का वितरण नहीं हो सका। एडीओ समाज कल्याण राम कृपाल ने बताया कि ट्राई साइकिलों के वितरण के लिए जिला कार्यालय से सूची नहीं दी गई। इस कारण से वितरण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें