फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत को फर्जी तरीके से बंधक कर ले लिया लोन

विज्ञापन
खागा के समाधान दिवस में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे को अपनी समस्या बताते बुदान सिंह। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। मैडम जी मेरी तीन बीघा भूमि को बैंक में बंधक बनाकर थुरियानी गांव के एक व्यक्ति ने दो लाख रुपये का ऋण ले लिया। इसकी जानकारी उन्हें नहीं हुई, जब वह खतौनी की नकल निकलवाने तहसील आए, तो उन्हें ऋण की जानकारी हुई।
विज्ञापन

इसलिए मुझे मेरी जमीन दिलवा दें। यह गुहार शनिवार को तहसील समाधान दिवस में विजयीपुर ब्लाक के बहियापुर गांव के दिव्यांग बुजुर्ग किसान बुदान सिंह ने डीएम अपूर्वा दुबे से लगाई। शिकायत सुनकर डीएम ने तुरंत एसडीएम को शिकायत का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश देते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी कहा।
तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। धाता ब्लाक के भदौहा गांव निवासी योगेंद्र सिंह ने शिकायत की कि सचिव गांव में दो फीट चौड़ी नाली का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं।
विज्ञापन

यह नाली गांव के पीछे एक संकरे रास्ते पर बनी है। इसके साथ ही गांव में तालाब व चकरोड की जमीन पर कब्जा है। चकरोड पूरी तरह से बंद हो गई है और तालाब में गांव का पानी नहीं जा पा रहा है।
यहां 186 शिकायतें आईं। इनमें 23 का मौके पर निस्तारण हुआ। यहां एसपी राजेश कुमार सिंह ने भी शिकायतें सुनी और उनका निस्तारण किया। एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी, तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा आदि मौजूद रहे। बिंदकी में हुए समाधान दिवस में सीडीओ सत्य प्रकाश ने शिकायतें सुनीं।
यहां 120 शिकायतें आईं, इनमें 19 का मौके पर निस्तारण हुआ। सदर तहसील में एसडीएम नंदप्रकाश मौर्य ने शिकायतें सुनीं। 35 शिकायतों में सिर्फ चार का निस्तारण हुआ।
कमेटी गठित कर कराएं तहसीलदार की जांच
खागा। अधिवक्ता मोहम्मद युसुफ, सुशील नारायण, सूर्य प्रकाश, मोहम्मद रिजवान, मलखान सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह, फूल सिंह सहित कई अधिवक्ता डीएम से मिले। उन्होंने कहा कि मौजूदा तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा के शिकायत की गई है। जिसकी निष्पक्ष जांच स्थानीय स्तर पर नहीं हो सकती है। इसलिए जिलास्तरीय जांच कमेटी का गठन किया जाए। डीएम ने अपर जिलाधिकारी से जांच कराने के लिए कहा। इस मौके पर विक्रम सिंह, आनंद मोहन त्रिपाठी, अभय वर्मा, आदित्य नारायण, अशोक कुमार, केशचंद्र मिश्रा आदि रहे।
ऐरायां ब्लाक के इजूरा बुजुर्ग गांव के संतोष कुमार ने बताया कि पिता लक्ष्मी नारायण की मृत्यु नौ माह पहले हो गई थी। वरासत के लिए लेखपाल के पास कई बार आया। लेखपाल ने सुविधा शुल्क भी ले लिया और उसके बाद भी वरासत नहीं की। एक बार पहले भी सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर चुका हैैं। कोई सुनवाई नहीं हुई।
धाता ब्लाक के भदौहा गांव के निर्भय सिंह ने बताया कि गांव के खलिहान और तालाब की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर निर्माण कर लिया है। एसडीएम, तहसीलदार से इसकी शिकायत की जा चुकी है। दो बार संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। उम्मीद लगाकर तीसरी बार शिकायत करने आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें