फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर गड्ढे को लेकर भड़के व्यापारी, बंद कराया काम

विज्ञापन
पीएनबी बैंक के सामने बने गड्ढे को दिखाते व्यापारी शिवचंद्र शुक्ला। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। किशनपुर रोड पर लोक निर्माण विभाग से हो रहे इंटरलाकिंग फुटपाथ के काम से नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार की शाम को काम बंद करा दिया।
विज्ञापन

व्यापारी इस बात पर गुस्सा है कि पंजाब नेशनल बैंक के ठीक सामने एक बड़ा गड्ढा है, जो यहां आने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इस गड्ढे को न तो नगर पंचायत ने दुरुस्त किया है और न ही लोक निर्माण विभाग ने।
कस्बे के किशनपुर रोड पर नाला निर्माण के बाद लोक निर्माण विभाग इंटरलाकिंग फुटपाथ बना रहा है। किशनपुर की ओर जाते समय दाहिनी ओर फुटपाथ बन चुका है जबकि बाई ओर काम चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल व उनके साथी व्यापारियों ने पंजाब नेशनल बैंक के सामने हो रहे इंटरलाकिंग काम को बंद करा दिया।
व्यापारियों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि बैंक के ठीक सामने बड़ा और गहरा गड्ढा है, जिसमें फिलहाल कचरा पड़ा हुआ है। यह गड्ढा अतिक्रमण हटाने के दौरान बना था।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने इस गड्ढे को भार नहीं बल्कि उसके बगल से पक्की नाली बना डाली। इतना ही नहीं अब फुटपाथ बनाते समय भी इस गड्ढे को नहीं भरा गया।
व्यापारियों ने कहा कि इस गड्ढे को बंद कराया जाए, ताकि आने-जाने वाले व्यक्ति चुटहिल न हो। गड्ढे के बाहर सरिया भी निकली हुई है।
पहले से कम चौड़ी नाली बनाई
व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बताया कि अतिक्रमण हटाए जाने के बाद सड़क से दोनों ओर 35 फीट की दूरी पर नई नाली बनाई गई है। जबकि पुरानी नाली तोड़ दी गई है। उन्होंने कहा कि विभाग ने जो तोड़ी है, उससे पतली और कम गहरी नाली का निर्माण कराया है। उन्होंने कहा कि विभाग ने किस तरह सर्वे किया, यह अभी तक समझ नहीं आया है।
पीएनबी के सामने गड्ढे की जानकारी नहीं है। वह इसकी जानकारी करके और उचित व्यवस्था करेंगे। - उमेश चंद्र विश्वकर्मा, जेई पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें