फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंदकी में 39 किलो मिलावटी खोया कराया नष्ट

विज्ञापन
बिंदकी में खोया की की जांच के लिए सैंपल लेती खाद्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। दिवाली पर मिलावटखोरी को रोकने के लिए खाद्य औषधि प्रशासन की टीम ने अभियान चलाया। बिंदकी मंडी में 39 किलो मिलावटी खोया बरामद किया, जिसे नष्ट कराया।
विज्ञापन

यहां सरसों के तेल व खोया के पांच नमूने लिए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। डीएम अपूर्वा दुबे के निर्देश मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव ने बिंदकी के अलग-अलग खाद्य कारोबारियों के यहां छापामारी की।
खोया मंडी में रविशंकर, महादेव श्रीराम, राजन शुक्ला के यहां से 39 किलो मिलावटी खोया मिला। इस खोया की कीमत करीब 9360 रुपये थी। जिसे खाद्य सुरक्षा टीम ने नष्ट कराया।
विज्ञापन

इसके बाद योगेश गुप्ता की दुकान से 1080 किलो सरसों का तेल सीज करके नमूना जांच के लिए लिया। सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके सिंह, महेंद्र कुमार यादव, रविशेखर कुशवाहा व रामबाबू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें