फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी बहन की हत्या से पहले छोटी को हत्यारोपी ने मारपीट कर स्कूल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कौड़िया गांव की वारदात ने लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया। रिश्तों को कलंकित करने वाले आरोपी को ग्रामीण कोसते दिखे।
विज्ञापन

कौड़िया निवासी फूलचंद्र की विवाहित बेटी जानकी के साथ सगे चाचा सुभाष ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके विरोध पर चाचा ने उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी।
यह खबर गांव में फैलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आरोपी सुभाष शराब का लती है। वह अक्सर शराब पीकर गांव में घूमता है। सुभाष शादीशुदा और उसके बच्चे भी हैं। इसके बावजूद भतीजी के साथ घिनौना काम करने की कोशिश की।
आरोपी साढ़े आठ बजे नशे में भतीजी के घर पहुंचा था। जहां मृतका की छोटी बहन दीप्ति सो रही थी। आरोपी ने दीप्ति को मारपीट कर जगाया और स्कूल भेजा। जबकि वह स्कूल नहीं जाना चाहती थी।
विज्ञापन

दीप्ति के रहते आरोपी का मकसद नहीं पूरा होता। छात्रा कक्षा चार की छात्रा है। मृतका का पिता फूलचंद्र के छोटे चार भाई रामचंद्र, हरिश्चंद्र, सुभाष और गुलाब पांच भाई हैं। हत्यारोपी चौथे नंबर का है। मृतका जानकी तीन भाई बहनों में बड़ी है।
विज्ञापन

रंजीत बोला चाचा थे
हत्याकांड का प्रत्यक्षदर्शी 5 साल का रंजीत है। वह बहन की पिटाई होते देखकर सहम गया था। इसके बाद भी पास में रहने वाले परिवार तक खबर दी। वह काफी देर तक सहमा रहा और रोता भी रहा। पुलिस ने उससे आरोपी के बारे में पूछताछ की तो वह बोला चाचा थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें