फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा की दुकान से दो अंगूठी ले भागा युवक

विज्ञापन
घटना के बाद दुकान में बैठे रजत कुमार। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। कस्बे के सराफा गली में सोमवार सुबह एक दुकान में पहुंचे युवक ने कारोबारी को चूना लगा दिया। युवक ने दो सोने की अंगूठी दिखाने को कहा और फोन से बात करते हुए अंगूठी लेकर बाहर आया और बाइक से भाग निकला।
विज्ञापन

कुछ देर बाद दुकानदार को अंगूठी गायब होने की भनक लगी तो वह बाहर आए और खोजबीन शुरू हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
सराफा गली निवासी रजत कुमार ने अपने आवास में ही ज्वैलर्स की दुकान खोली रखी है। सुबह आठ बजे वह दुकान में सफाई कर रहे थे। इस बीच एक युवक पहुंचा और उनसे सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा।
दुकानदार ने उसे दो सोने की अंगूठी दिखाई और अपने काम में लग गए। युवक का इस दौरान फोन आया और वह बातचीत करता हुआ बाहर निकला और बाइक से भाग निकला। दुकानदार को ऐसा लगा कि उसने अंगूठी रख दी होगी।
विज्ञापन

बाद में जब उसने देखा, तो अंगूठी गायब थी। यह देख वह दंग रह गए और लोगों को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर आ गई। दुकान के आसपास लगेे सीसीटीवी के जरिये युवक का सुराग हासिल करने में पुलिस जुटी हुई थी। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में लगी हुई है, अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें