फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा फैक्टरी के साथ पुलिस का मुखबिर समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
सदर कोतवाली में असलहा फैक्टरी चलाने वाले आरोपी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर में कई महीनों से संचालित असलहा फैक्टरी पुलिस ने पकड़ी है। यह फैक्टरी पुलिस का मुखबिर चला रहा था। पुलिस ने मुखबिर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

राधानगर चौकी क्षेत्र की नई बस्ती मुर्गी फार्म रोड पर रविवार रात एसएसआई प्रभुनाथ यादव, चौकी इंचार्ज राजेश सिंह, एसआई मुकेश सिंह ने छापेमारी की। यहां आम के पेड़ के नीचे सरपत (घास-फूस की झोपड़ी) में एक असलहा फैक्टरी पकड़ ली।
पुलिस ने यहां दो लोगों को पकड़ लिया। इनमें एक रामसजीवन निवासी बिलंदपुर थाना कोतवाली और दूसरा रामविलास निषाद निवासी बामनतारा मजरे लमहेटा थाना गाजीपुुर है।
विज्ञापन

इन दोनों के पास से एक-एक तमंचा बरामद हुआ। वहीं चार अर्ध निर्मित तमंचे, उपकरण और दो मोबाइल मिले। सूत्रों की माने तो राम सजीवन पुलिस का मुखबिर भी है।
आरोपी राम सजीवन को मलवां पुलिस नकली शराब में पकड़ चुकी है। उसके खिलाफ गैंगस्टर का भी मुकदमा दर्ज है। आरोपी रामविलास पहले तमंचों के साथ पकड़ा जा चुका है।
आरोपियों ने कबूला कि तीन से चार हजार रुपये में तमंचे बांदा, कौशांबी, हमीरपुर और अन्य जिले में बेचते हैं। तमंचा खरीदने वाले लोग मोबाइल पर संपर्क करते हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ असलहा फैक्टरी संचालन और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें