फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुकिंग के बहाने चालक को बेहोश कर कार लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा/जाफरगंज। बुकिंग में कार लेकर गए चालक को बेहोश कर बदमाश सोमवार रात कार लूट कर ले गए। चालक नशे की हालत में चालक जाफरगंज पुलिस को मिला। पुलिस ने पूछताछ के बाद चालक को बिंदकी कोतवाली भेजा है। जाफरगंज पुलिस ने घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की होना माना है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी सुनील सैनी निजी कार का चालक है। सुनील की चौडगरा में नाश्ते की दुकान का संचालन करने वाले रजत ने 30 सितंबर को किसी से मोबाइल पर कार बुकिंग के लिए बात कराई थी।
सोमवार को सुनील बुकिंग लेने बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा एसबीआई के पास पहुंचा। जहां तीन लोग बांदा के लिए कार में बैठे। कार सवारों ने बिंदकी के ललौली चौराहे पर शराब पी।
विज्ञापन

इसके बाद जोनिहा कस्बे पहुंचे। तब तक रात हो चुकी थी। जोनिहां से कुछ दूरी पर कार सवार पहुंचे और चालक को नशीला पदार्थ मिलाकर शराब पिला दी। इसके बाद उसे पीछे की सीट में बंधक बनाए रखा।
चालक के मुताबिक ललौली थाना क्षेत्र के बंधवा तिराहे तक वह होश में था। उसके बाद बेहोश हो गया। जब उसे होश आया, तो वह जाफरगंज थाना क्षेत्र के खानपुर गांव किनारे पड़ा था।
पुलिस ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया। पूरी तरह होश आने पर चालक ने बताया कि उसे बदमाश खेत में हाथ पैर बांधकर फेंक गए थे। किसी तरह बंधन खोलकर वह रोड पर पहुंचा था, तभी उसे पुलिस मिल गई।
चालक ने बताया कि बदमाश 15 हजार रुपये, एटीएम, मोबाइल और कार लूट ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक जाफरगंज केशवदास वर्मा ने बताया कि चालक के मुताबिक घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की है। वही पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है। बिंदकी कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया चालक जाफरगंज में मिला है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें