फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म: लखनऊ की महिला ने मोबाइल कंपनी के मैनेजर के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 05 Oct 2021 06:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
लखनऊ की एक महिला को फतेहपुर बुलाकर एक होटल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। लखनऊ के मड़ियावा थानाक्षेत्र की महिला एक बच्चे की मां है।
विज्ञापन


वह पति से अनबन के चलते अलग रहती है। महिला का आरोप है कि एक मोबाइल सिम कार्ड कंपनी में नौकरी लगवाने के सिलसिले में फरमान हुसैन से उसकी बातचीत होती थी। फरमान हुसैन शहर कोतवाली क्षेत्र के महाजरी मोहल्ले का रहने वाला है।

फरमान ने उसे पहले भी कागज जमा करने के बहाने से बुलाया था। फिर नौकरी पक्की हो जाने का झांसा देकर सोमवार को बुलाया। इस पर वह आई, तो फरमान उसे लखनऊ बाईपास चौराहे पर मिला। हाईवे किनारे स्थित एक होटल में बहाने से ले गया।
विज्ञापन


जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी उसे होटल में छोड़कर भाग निकला। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें