फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी की फटकार के बाद नहर में मोबाइल की तलाश

विज्ञापन
नहर में मृतक का मोबाइल खोजते मजदूर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
धाता। 20 अक्तूबर को धाता निवासी विजय सोनकर हत्याकांड में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय पुलिस की क्लास लगा दी। उनकी फटकार के बाद हरकत में आई पुलिस गुरुवार रात सोनारी बाईपास के नजदीक बड़ी नहर किनारे पहुंची।
विज्ञापन

नहर में पानी कम है। नहर को दोनों ओर से बांधकर पनचक्की से उसे खाली कराया गया। इसके बाद पूरी रात और दिन में भी मजदूरों के जरिये विजय के मोबाइल की तलाश होती रही, लेकिन मोबाइल नहीं मिला।
विजय सोनकर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उसका शव एक डपंर में डालकर प्रयागराज में ले जाकर नदी में फेंका गया था। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर बीते दिनों जेल भेजा था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस मृतक विजय का शव नहीं खोज सकी थी। इतना ही नहीं आरोपियों ने यह बताया था कि उन्होंने विजय की हत्या के बाद उसका मोबाइल सोनारी बाईपास के नजदीक बड़ी नहर में फेंका था।
आरोपियों के जेल जाने के बाद इस मामले में पुलिस न तो शव बरामद करने की दिशा में कुछ किया और न ही मोबाइल बरामदगी के प्रयास किए।
गुरुवार की रात पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने जब धाता पुलिस को फटकार लगाई तो हड़कंप मच गया। रात करीब एक बजे पुलिस मजदूरों को लेकर नहर के पास पहुंची और दोनों ओर से मिट्टी डालकर पानी को बंद कराया गया।
इसके बाद पनचक्की लगाकर बीच में भरे पानी को निकाला गया। तब मजदूरों को नहर में उतारकर मोबाइल की खोजबीन होती रही। मोबाइल की तलाश दोपहर तक चली लेकिन मोबाइल नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें