मर्च्यूरी हाउस में गमगीन खड़े परिजन। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। तेज रफ्तार टवेरा कार की टक्कर से शनिवार रात रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ला निवासी राम नरेश रैदास (48) ई-रिक्शा चालक था। वह शांतिनगर मोहल्ले में रहने वाले रिश्तेदार के घर गया था।
जहां से घर लौटते समय शांतिनगर रोडवेज डिपो के पास पीछे से टवेरा ने उसे टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। उन लोगों ने घायल रामनरेश को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से मृतक की पत्नी कुसुमकली बदहवास दिखी। उनके दो बेटे दीपू, दीपक और दो बेटियां हैं। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे दीपक की तहरीर पर पुलिस ने टवेरा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ट्रक की टक्कर से पत्नी की मौत, पति जख्मी
फतेहपुर। तेज रफ्तार ट्रक ने रविवार दोपहर बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पति जख्मी हो गया। पुलिस ने ट्रक को पकड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी बुजुर्ग निवासी रमेश वाल्मीकि पत्नी ननकी (42) को लेकर बाइक से मंझूपुर गांव रिश्तेदार के घर जा रहे था। मलवां थाना गेट के सामने ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपति उछलकर हाईवे पर गिरे। तो ननकी ट्रक की चपेट में आ गई। रमेश हेलमेट लगाए था। वह सड़क के दूसरी ओर गिर कर घायल हो गया। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि रमेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।