फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के एक हत्यारोपी पर चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। किसान प्रमोद की हत्या में नामजद आरोपियों में एक के खिलाफ पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा गांव के प्रमोद दिवाकर की सोमवार रात जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में आरिफ, नईम, शानू ने ईंट से कूंचकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद परिजनों ने पुराने चोरी के विवाद की खुन्नस बताई थी।
विज्ञापन

चोरी के मामले में एसपी राजेश सिंह ने थानाध्यक्ष को कार्रवाई के आदेश दिए थे। किसान प्रमोद के भाई विनोद ने गांव के नईम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विनोद का आरोप है कि नईम ने छह सात माह पहले तीन बोरी गेहूं चोरी किया था। नईम के घर उलाहना देने प्रमोद गया था। इसके बाद नईम ने पांच फरवरी 2022 को घर से जेवरात पार कर दिए थे। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर मामले की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें