फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्भवती होने पर शादी से इंकार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। युवती के गर्भवती होने पर युवक ने शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती की शादी गाजीपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी पवन कोरी के साथ तय हुई थी। इसके बाद युवक और युवती का मिलना जुलना शुरू हो गया था।
युवती का आरोप है कि शादी किए जाने का झांसा देकर पवन ने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की बात पता चलने पर युवक ने शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल परीक्षण में युवती कितने माह की गर्भवती है इसका पता लगेगा। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें