गुरसंडी-खागा मार्ग पर फंसा ओवरलोड ट्रक। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
रक्षपालपुर। गुरसंडी मोड़ से खैरई होते हुए खागा मार्ग पर शनिवार रात दो बजे एक मौरंग लदा ओवरलोड ट्रक टूटी सड़क में फंस गया। पहिया सड़क में धंसने के कारण गाड़ी आगे नहीं निकल सकी। ऐसे में इस सिंगल रोड पर 14 घंटे यातायात प्रभावित रहा।
खखरेरू थाना क्षेत्र के गुरसंडी मोड़ से खागा मार्ग पर शनिवार रात करीब दो बजे एक मौरंग लदा ट्रक का पहिया बीच सड़क में धंस गया। ओवरलोड होने के कारण गाड़ी नहीं निकल सकी।
ट्रक निकलाने के चक्कर में चालक ने कई बार प्रयास किया, तो गड्डा दलदल में बदल गया। रात में कोई संसाधन नहीं मिल सका। तो सुबह से ही मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई।
केवल बाइक सवार ही सड़क से निकल सके, बड़े वाहन सवारों को वापस जाना पड़ा। सुबह एक डीसीएम चालक ने किनारे से गाड़ी निकालने का प्रयास किया तो वह भी गड्ढे में फंसकर रह गया। इससे रोड और भी बंद हो गई। दोपहर बाद ट्रैक्टर बुलाकर मौरंग ट्रक से खाली कराई, तब ट्रक हटा और आवागमन शुरू हुआ।