ोरी के बाद बिखरा पड़ा समान। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
जहानाबाद। बिजली विभाग कालोनी में रहने वाले एक कर्मी के आवास का ताला तोड़कर चोरों ने शनिवार रात नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
पड़ोसी की सूचना पर परिवार रविवार सुबह पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन की है। करीब दो लाख की चोरी होने की तहरीर दी गई है।
कस्बा अमौली रोड स्थित 33 केवीए बिजली उपकेंद्र में बने कर्मचारी आवास के दूसरे तल में दीपक सचान परिवार के साथ रहते हैं। वह उपकेंद्र के कर्मचारी हैं।
परिवार के साथ वह शनिवार को घर हमीरपुर चले गए थे। रविवार सुबह पड़ोसी अर्जुन ने दीपक के आवास का ताला टूटा देखा। उन्होंने दीपक को मोबाइल पर चोरी होने की सूचना दी।
दीपक ने बताया कि चोर कमरे का ताला तोड़कर घुसे हैं। अलमारी, बक्से का ताला तोड़कर चोरी की है। सारा सामान बिखरा है। अलमारी के लॉकर से सवा लाख रुपये के जेवर और 80 हजार रुपये नकद ले गए हैं। कमरे तक चोर बालकनी के रास्ते से पहुंचे हैं। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं।