फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद की नहीं हुई फीडिंग, उपापोह में बीता दिन

विज्ञापन
असोथर में धान की तौल करते मजदूर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। धान खरीद का समय बढ़ाने के बाद बुधवार को जिले के कुछ केंद्रों में किसानों ने तौल कराई, लेकिन उनकी फीडिंग वेबसाइट पर नहीं हो सकी। कारण शासन स्तर से उसका नहीं खुलना रहा। इस कारण केंद्र प्रभारियों में पूरे दिन ऊहापोह की स्थित बनी रही।
विज्ञापन

जिले में 28 फरवरी तक किसानों के धान की तौल कराई गई, लेकिन अंतिम दिन शासन से एक सप्ताह और धान की खरीद किए जाने का आदेश जारी कर दिया। एक मार्च को महाशिवरात्रि होने के कारण सरकारी अवकाश रहा।
इस कारण क्रय केंद्र बंद रहे। बुधवार को खरीद का पहला दिन था। असोथर, किशनपुर, बिंदकी क्रय केंद्र में किसानों के धान की तौल कराई गई, लेकिन इसकी फीडिंग नहीं हो सकी।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारियों का कहना है कि तौल कराने के बाद जब तक ऑनलाइन फीडिंग नहीं होगी, यह खरीद सरकारी खाते में दर्ज नहीं होगी। धान खरीद का समय बढ़ाने का आदेश तो आ गया है, लेकिन विभाग ने वेबसाइट नहीं खोली है।
बता दें कि जिले में 137500 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य था। जिसे तय समय में पूरा कर लिया गया। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अविनाश झा ने कहा कि वेबसाइट खोलने और बंद करने का काम शासन स्तर से किया जाता है।
धान खरीद का समय तो बढ़ा दिया गया है, लेकिन बुधवार को वेबसाइट नहीं खोली गई। इस कारण किस क्रय केंद्र में कितने धान की तौल कराई गई है, इसकी सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें