खागा। ठंड से गोवंशों को बचाने के लिए अस्थायी गोशाला बनाई जाएगी। इसके लिए तालाबों के पास भूमि चिह्नित करें। यह निर्देश मंगलवार को तहसील में बैठक करते हुए एसडीएम व तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों व वीडीओ को दिए।
बैठक में एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर अस्थायी गोशाला बनाई जानी है। इसके लिए भूमि चिह्नित करके उसकी पैमाइश कराकर रिपोर्ट दें।
बीडीओ अशोक सिंह ने कहा कि जमीन मिलते ही ग्राम पंचायत निधि से गोशाला का निर्माण शुरू कर दिया जाए। जिन न्याय पंचायतों में पहले से गोशालाएं संचालित हैं, उन न्याय पंचायत में अस्थायी गोशाला नहीं बनाई जाएगी।
खागा तहसील के चार ब्लाकों में 44 न्याय पंचायतें हैं। जिनमें हथगाम ब्लाक में 13, धाता में नौ, विजयीपुर, ऐरायां ब्लाक में 11-11 न्याय पंचायत हैं।
बैठक में तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा, नायब तहसीलदार सिद्धांत कुमार, उमेश चंद्र, एडीओ पंचायत संजय श्रीवास्तव, पंचायत सचिव मकरंद मिश्रा, सुशील कुमार, संतोष सिंह, अंकित सिंह, राजेश कुमार, अर्पण जायसवाल, राजस्व निरीक्षक धर्मेंद्र चौधरी, वेद प्रकाश, लेखपाल रावेंद्र कुमार, दिनेश सिंह मौजूद रहे।