मां ज्वाला देवी मंदिर में परिजनों संग मौजूद नवविवाहित युगल। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बिंदकी (फतेहपुर)। एक विधवा महिला से शादी कर युवक ने न सिर्फ मिसाल कायम की बल्कि समाज को एक अच्छा संदेश भी दिया। इस मौके पर दोनों पक्ष के लोग मां ज्वाला देवी मंदिर में मौजूद रहे और वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
बिंदकी कस्बे के मोहल्ला कटरा निवासी दिनेश दीक्षित ने अपनी पुत्री लक्ष्मी की शादी वर्ष 2004 में नगर के मोहल्ला जहानपुर निवासी केसरी प्रसाद द्विवेदी के पुत्र विनोद के साथ की थी। 2019 में विनोद की कैंसर से मौत हो गई। लक्ष्मी ससुराल में ही रहती थी। कोई बच्चा नहीं था।
इस पर दोनों परिवारों की आपसी समन्वय और लड़की के भविष्य को देखते हुए बुधवार को मां ज्वाला देवी मंदिर में दिनेश शुक्ला निवासी ग्राम घसारा थाना अछल्दा जनपद औरैया के पुत्र मनीष के साथ लक्ष्मी की शादी हुई। दोनों पक्ष के लोग मौजूद रहे। वर-वधू ने एक दूसरे को माला पहनाई और सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की।