फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीन लाख किसानों के खाता में पहुंचेगी किसान सम्मान निधि

विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि में किसानों के नाम फीड करते कृषि विभाग के जेई संदीप राज। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त नवंबर के पहले सप्ताह में किसानों के खातों में भेजी जाएगी। इसके लिए तीन लाख 9743 किसानों की सूची केंद्र सरकार से भेजी गई है।
विज्ञापन

जिसे कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी फीड करने में लगे रहे। जिन किसानों के पंजीकरण में किसी प्रकार की दिक्कत है, उन्हें सही करके दूसरे चक्र में धनराशि भेजी जाएगी।
कृषि विभाग में जिले के चार लाख दो हजार किसान पंजीकृत हैं। इनमें तीन लाख 35 हजार किसानों के खाता में नौवीं किस्त तक रुपया भेजा गया है। दिसंबर के पहले सप्ताह में 10वीं किस्त भेजी जाएगी।
विज्ञापन

अब कृषि विभाग के अधिकारी जिले के पंजीकृत चार लाख किसानों की सूची छटनी करना शुरू कर दी है। बता दें कि किसानों को एक साल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से छह हजार रुपये तीन किस्तों में दिया जाता है।
इस साल की तीसरी किस्त दिसंबर के पहले सप्ताह से भेजी जाएगी। कृषि विभाग के अवर अभियंता संदीप राज ने कहा कि जिन किसानों के पंजीकरण में नाम गलत हैं।
वह राजकीय बीज भंडार व उप कृषि निदेशक कार्यालय में आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी व मोबाइल नंबर लिख कर जमा करा दें। दूसरे चरण में पीएम किसान सम्मान निधि की सूची में लाभ मिल सकेगा।
लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
किसान आसानी से यह चेक कर सकते हैं कि पीएम किसान पोर्टल पर उनका नाम रजिस्टर्ड है या नहीं। इसके लिए सरकार की एक वेबसाइट है, जोकि पीएम किसान योजना के लिए ही बनाई गई है। इस वेबसाइट पर जाएंगे, तब होम पेज पर फार्मर कॉर्नर दिखाई देगा।
वहां आपको बैनिफिशियरी लिस्ट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप अपने राज्य, जिला, तहसील, गांव का नाम भरकर पीएम किसान योजना की लिस्ट में अपना नाम देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें