विजेता टीम को पुरस्कार देते अतिथि शिवमोहन सिंह सचान। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
जहानाबाद। अमौली ब्लाक के बंथरा गांव में सुपर क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन सोमवार को जहानाबाद टीम को पराजित कर जाफरपुर सिठर्रा टीम ने चार विकेट से मैच जीता।
लीग मैच में जाफरपुर सिठर्रा के कप्तान अभिषेक ने टॉस जीतकर जहानाबाद टीम को पहले बल्लेबाजी करने को कहा। जहानाबाद टीम ने निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 107 रन बनाए।
जहानाबाद टीम की तरफ से सर्वाधिक 40 रन कुनाल ने बनाए। इसके अलावा ब्रजेश ने 19, अकील ने 17 रन बनाए। जाफरपुर सिठर्रा की टीम के खिलाड़ी मोहित व शेष ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जाफरपुर सिठर्रा टीम ने 11 ओवर में ही छह विकेट खोकर 108 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस तरह से जाफरपुर सिठर्रा टीम ने जहानाबाद टीम को चार विकेट से हराकर लीग मैच जीत लिया।
जाफरपुर सिठर्रा के खिलाड़ी अरविंद को शिवमोहन सिंह सचान ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। यहां कृष्ण कुमार मिश्र, नरेंद्रनाथ मिश्र, उमाकांत अवस्थी, मिश्र हेमंत, पीयूष, सोनू, आकाश, मोनू, हरी किशन पांडेय मौजूद रहे।