फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल महिला प्रधान की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
प्रधान शिव देवी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
औंग। सड़क हादसे में घायल प्रधान की इलाज के दौरान शुक्रवार रात मौत हो गई। घटना की खबर से ग्रामीणों की प्रधान के घर भीड़ जुट गई। थाना क्षेत्र के देवमई ब्लाक की ग्राम पंचायत कौड़िया की प्रधान शिव देवी छिवली में रहती थीं।
विज्ञापन

वह बुधवार को पति नरेश यादव उर्फ पप्पू के साथ कानपुर बाइक से दवा लेने गई थी। कानपुर में रावतपुर क्रासिंग पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। शिवदेवी टक्कर लगने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई थी।
जबकि पप्पू को मामूली चोटें लगीं। शिव देवी को कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। उनकी शुक्रवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक प्रधान शिव देवी के 2 पुत्र कौशल किशोर, शत्रुघन, एक बेटी रिचा है। तीनों अविवाहित हैं। गांव के लोगों को जैसे ही सूचना मिली, सभी उनके दरवाजे पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें