फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद पुलिस ने सनगांव से एक युवक को पकड़ा

विज्ञापन
मोहम्मद स्लाम। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजियाबाद पुलिस ने सोमवार सुबह सनगांव इलाके में छापामारी की। यहां से एक युवक को पकड़ा है। पुलिस युवक को साथ ले गई है। आरोपी टावर मैकेनिक का काम गाजियाबाद में करता था। उसके कुछ साथी भी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

गाजियाबाद जिले के इंद्रपुरम थाने की फोर्स सोमवार सुबह शहर कोतवाली पहुंची। इसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ सनगांव में छापा मारा। यहां रहने वाले मोहम्मद इस्लाम उर्फ बॉस को पकड़ा लिया।
करीब तीन दिन पहले मोहम्मद इस्लाम सनगांव लौटा था। वह करीब दो माह पहले गाजियाबाद गया था। जहां वह टावर मैकेनिक का काम करने लगा। उसने अपने कुछ साथियों संग इंद्रापुरम थाना क्षेत्र में किसी घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

इंद्रापुरम पुलिस ने इस्लाम के कुछ साथियों को पकड़ा। उनके कबूलनामे पर इस्लाम को खोजते हुए पुलिस फतेहपुर पहुंची। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस युवक को अपने साथ लेकर गई है। उस पर चोरी करने का आरोप है।
दो माह पहले दिल्ली पुलिस ने मारा था छापा
शहर किनारे बसा सनगांव इलाका अपराध और अपराधियों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहा है। शहर से दूर होने के कारण सनगांव में पुलिसिंग कमजोर रहती है। गांव के आसपास जंगल भी है। इसका अपराधी फायदा उठाते हैं।
अक्सर अपराध के बाद कुख्यात सनगांव के जंगल में ही शरण लेते हैं। उनके पास तक सनगांव के ही कुछ अराजकतत्व मदद पहुंचाते हैं। करीब दो माह पहले दिल्ली पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर की तलाश में यहां छापामारी की थी। हिस्ट्रीशीटर पुलिस के हत्थे चढ़ने से बच निकला था।
कोतवाली की एक सिपाही की सनगांव में गहरी जड़े
कोतवाली पुलिस का एक सिपाही सनगांव हल्के में काफी दिनों से तैनात हैं। उसका सनगांव में गैरकानूनी काम करने वालों से काफी नजदीकी रिश्ते हैं। सिपाही की कोई शिकायत करता है तो शिकायतकर्ता के साथ ही बदसलूकी का व्यवहार किया जाता है।
गांव में बगैर लाइसेंस मांस की दुकानें चलवाना, जुआ, गोकशी, जंगल में लकड़ी कटाई जैसे कामों में सिपाही की हिस्सेदारी रहती है। सिपाही के खिलाफ कुछ दिनों पहले जबरन एक मोबाइल दिलाने का भी आरोप लगा है।
जबकि मोबाइल कोतवाली में जमा था। सिपाही ने बगैर जांच के ही एक पक्ष को मोबाइल दे दिया। सिपाही हल्के से अपनी ड्यूटी ही करना भूल गया है। चर्चा है कि अपराधियों के घरों तक शाम को सिपाही महफिल सजाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें