फतेहपुर। लेनदेन के विवाद में मारपीट और धमकी देने में सभासद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कजियाना मोहल्ला निवासी हाफिज अतीक ने बताया कि नौ जनवरी को उसके भाई रेहान का चालीसवां फातिहा था। घर में काफी रिश्तेदार थे। इसमें कानपुर से भाभी कमरजहां भी आई थी।
करीब शाम पांच बजे शोएब सभासद, भाई खालिद, शानू और यासीन घर में घुस आए। भाभी कमरजहां से रुपये के लेनदेन के विवाद में गाली-गलौज करने लगे। उसके विरोध करने पर मारपीट की।
लात घूसों और डंडे से उसे मारापीटा। रिश्तेदारों ने बीच-बचाव किया। तो जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मामले की हाफिज की ओर से शुक्रवार को शोएब सभासद समेत अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।