फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया तहसील का निरीक्षण

विज्ञापन
खागा तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो दफ्तर का निरीक्षण करतीं डीएम अपूर्वा दुबे। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। डीएम अपूर्वा दुुबे ने शनिवार को खागा तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम न्यायालय में एक महीना पहले लगे मुकदमों व तीन महीना पहले पाबंद किए गए मुकदमों की पत्रावलियां देखी।
विज्ञापन

कोर्ट में परवाना रजिस्टर, मिसिल बंद रजिस्टर, दैवीय आपदा रजिस्टर, इश्तहार, कृषि आवंटन, जीपीएफ पास बुक, मत्स्य पट्टा आवंटन रजिस्टर अपूर्ण पाए गए। इस पर डीएम ने तहसीलदार को रजिस्टर कालम सही कराने के निर्देश दिए।
न्यायालय में अव्यवस्थित ढंग से लगे बिजली के तारों को सही तरीके से लगवाने का निर्देश दिए। उन्होंने वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजनो के सत्यापन रजिस्टर को देखा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना के लाभार्थी श्यामलाल के सत्यापन रिपोर्ट की हार्ड कॉपी से रजिस्टर का मिलान किया। तहसीलदार शशिभूषण को निर्देश दिया कि पात्रता, अपात्रता के कारण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए।
खतौनी काउंटर के पास किसानों के बैठने की जगह न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने किसानों के बैठने के लिए जगह बनाने का प्रस्ताव तैयार कर भेजने का निर्देश एसडीएम को दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आशीष कुमार, तहसीलदार शशिभूषण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें