ड़े ट्रक में घुसी डीसीएम। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
थरियांव (फतेहपुर)। थाने के पास हाईवे पर शनिवार भोर खड़े ट्रक में डीसीएम अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे में खलासी की मौत हो गई। जबकि चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र के लहेरपुर निवासी नफीस खान डीसीएम चालक है। उसकी गाड़ी में गांव निवासी फुफेरा भाई सिराज (30) खलासी था। वह कानपुर से सरिया लादकर प्रयागराज जा रहे थे।
कानपुर के डीसीएम मालिक आदित्य द्विवेदी ने बताया कि डीसीएम तकनीकी खामी के चलते अचानक खराब हो गई और अनियंत्रित होकर आगे खड़े ट्रक जा घुसी।
हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृत हालत में डीसीएम में फंसे सिराज को बाहर निकाला। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि हादसा डीसीएम के अनियंत्रित होने से हुआ है।