फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज, केंद्र व्यवस्थापकों की आज होगी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा केंद्रों में सह केंद्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति की सूची तैयार हो चुकी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग अप्रैल के प्रथम सप्ताह में परीक्षा शुरू कराने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

इस बार कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति बोर्ड करेगा। उधर, सोमवार को डीआईओएस कार्यालय में केंद्र व्यवस्थापकों की 10.30 बजे बैठक बुलाई गई है।
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तिथियां अभी तक घोषित नहीं है, लेकिन प्रदेश में नई सरकार बनते ही परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
ऐसे में केंद्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति के बाद अब सह केंद्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया है। सह केंद्र व्यवस्थापक पद पर राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों में निगरानी के लिए कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति के लिए जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के डाटा तैयार हो चुके हैं। यह डाटा सोमवार को सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा जाएगा। इस बार कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति बोर्ड स्वयं करेगा।
उधर, बोर्ड परीक्षा 2021 की उत्तर पुस्तिकाएं राजकीय इंटर कॉलेज में डंप हैं। 2022 बोर्ड परीक्षा कराने के लिए अभी 6000 उत्तर पुस्तिकाओं की और जरूरत है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने उत्तर पुस्तिकाओं का मांगपत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें