सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मानव श्रृंखला से बनाया गया 100 का आकड़ा। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। देश में सौ करोड़ लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन पूरा होने पर भाजयुमो ने पीएम को धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर भाजयुमो ने वीआईपी रोड स्थित विद्या मंदिर परिसर में मानव श्रृंखला में ‘100’ का आंकड़ा बनाकर आभार प्रकट किया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारियों एवं मंडल पदाधिकारियों ने सहभागिता की। भाजयुमो ने सौ अंक के आंकड़ा कलाकृति में बनाकर उस आकृति में मानव श्रृंखला बनाकर पीएम के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रसून तिवारी, ऐश्वर्य सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, सावन गुप्ता, जिला मंत्री उदय प्रताप सिंह, राजवर्धन सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य आभाष मिश्रा, सोशल मीडिया प्रमुख शिवम ओमर, नगर अध्यक्ष उत्तरी किशन शुक्ला, आयुष अग्रहरी (दक्षिणी), अभिषेक सैनी आदि कार्यकर्ता रहे।