फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेवा ने पद यात्रा निकाल मांगी पुरानी पेंशन

विज्ञापन
पटेल नगर में पद यात्रा निकालते अटेवा से जुड़े कर्मचारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने पद यात्रा निकाल कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग दोहराई। शुक्रवार को नहर कालोनी से बड़ी तादाद में कर्मचारी पद यात्रा करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में नई पेंशन स्कीम का विरोध किया गया। कहा गया कि एनपीएस किसी भी कीमत में स्वीकार्य नहीं है। उन्हें पुरानी पेंशन के अलावा अन्य कोई दूसरी व्यवस्था नहीं चाहिए।
पद यात्रा में विभिन्न कर्मचारी संगठन के बैनर लेकर कर्मचारी शामिल हुए। जिला संयोजक निधान सिह ने बताया कि जनप्रतिनिधियों को जब पुरानी पेंशन का लाभ दिया जा सकता है, तो कर्मचारियों को क्यों नहीं। संगठन पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन करता रहेगा। इसके लिए चाहे जो भी कुर्बानी क्यों ने देनी पड़े।
विज्ञापन

इस मौके पर अटेवा के जिला संयोजक निधान सिंह यादव, देवा शुक्ला, मुकेश मौर्य, अरुण कुमार, रमाशंकर गुप्त, अरविंद विश्वकर्मा, महेश मौर्य प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें