फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से भतीजी की मौत, चाचा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के फिरोजपुर भखुवा के पास शुक्रवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार चाचा-भतीजी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हुसैनगंज के जमरावां गांव के लाल का पुरवा निवासी पिंकी देवी (31) पत्नी विनोद पाल अपने पारिवारिक चाचा रामकरन के साथ किसी काम के चलते मुराईबाग रायबरेली गई थी।
जहां से वापस लौटते समय फिरोजपुर भखुवा गांव के पास एक तेज रफ्तार डपंर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। महिला उछलकर बाइक से नीचे नीचे गिरी और डंपर में उसकी साड़ी फंस गई।
विज्ञापन

हादसा देखकर ग्रामीणों ने डंपर का पीछा किया। इस दौरान महिला करीब 20 फीट तक महिला सड़क पर घसीटती चली गई। डंपर चालक और खलासी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
पिटाई कर पुलिस को सौंपा है। परिवार के लोग थाने में तहरीर देने पहुंचे। भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी और सपा नेता पप्पू सिंह फौजी ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
मृतक का पति 25 सितंबर 2021 को सऊदी अरब कमाने गया है। मृतका की दो बेटियां काजल (5), कव्या दस माह की है। थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें