बिंदकी। पुलिस ने गश्त के दौरान एक बाइक पर सवार तीन शातिरों को पकड़ा है। तलाशी में युवकों के पास एक तमंचा और चार देसी बम मिले हैं।
कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि डीघ बंबा मोड़ के पास बुधवार रात फोर्स गश्त कर रहा था। इस दौरान एक बाइक में तीन युवक तेज रफ्तार से निकले। पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने रफ्तार और बढ़ा दी।
इस पर उनका पीछा करके पकड़ा गया। तीनों युवकों की तलाशी में चार बम और एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम इमरान, जाकिर अली और मोहम्मद शादाब निवासी कोरवा कोतवाली बिंदकी बताया।
तीनों के खिलाफ पहले गोकशी, मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाल ने बताया कि तीनों शातिर किस्म के हैं। थाने में इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।